Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इज़रायल ने युगांडा जाकर हाईजैक हुए विमान से बंधकों को छुड़ाया था, नहीं रिहा किए थे आतंकी

short by चंद्रमणि झा / on Friday, 6 September, 2024
27 जून 1976 को तेल अवीव (इज़रायल) से पेरिस जाने वाली एक फ्लाइट को आतंकियों ने हाईजैक कर लिया था और युगांडा ले गए। आतंकियों ने इज़रायल की जेल में बंद अपने साथियों की रिहाई के लिए हाईजैक किया था। इज़रायली सेना ने ऑपरेशन 'थंडरबोल्ट' के तहत हाईजैकर्स और युगांडा के सैनिकों को मार गिराते हुए बंधकों को छुड़ाया था।