Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इज़रायल ने दक्षिणी गाज़ा में तैनात अपने अधिकांश सैनिकों को बुलाया वापस

short by तान्या झा / on Sunday, 7 April, 2024
इज़रायली सेना ने दक्षिणी गाज़ा से अपने अधिकांश सैनिकों को वापस बुला लिया है। सेना के प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि युद्ध शुरू होने के 6 महीने के बाद दक्षिण गाज़ा में इज़रायली सेना की केवल 1 ब्रिगेड वहां बच गई है। हालांकि, सेना ने जवानों को वापस बुलाने के कारणों या उनकी संख्या को लेकर कुछ नहीं बताया।