ई-रिक्शा से टकराई BJP विधायक की कार, शीशा टूटा तो गरीब रिक्शा चालक से मांगने लगे ₹4000
शाहजहांपुर (यूपी) में बीजेपी विधायक बाबूराम पासवान की स्कॉर्पियो से एक ई-रिक्शा टकरा गया जिससे उनकी कार के इंडिकेटर का शीशा टूट गया। इससे गुस्साए विधायक, ई-रिक्शा चालक से ₹4000 का जुर्माना मांगने लगे जिसका वीडियो सामने आया है। राहगीरों के विरोध के बाद मामला बिगड़ता देख विधायक का ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला।
read more at Instagram


