Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ईंधन के दाम में बढ़ोतरी के खिलाफ पंजाब-हरियाणा में मंगलवार को हड़ताल पर रहेंगे ड्राइवर

short by अनिल कुमार / on Sunday, 10 April 2022
ईंधन की कीमतों में लगातार वृद्धि के खिलाफ पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों (चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला) में ऑटो-रिक्शा और टैक्सी यूनियन ने मंगलवार को हड़ताल का आह्वान किया है। 'कैब ऑटो संयुक्त मोर्चा' (सीएएसएम) ने कहा कि आपातकालीन सेवाओं को हड़ताल के दायरे से छूट दी जाएगी। सीएएसएम ने ईंधन की कीमतें कम करने की मांग की है।