Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ईंधन पर निर्यात शुल्क बढ़ने के बाद रिलायंस के शेयर 5% लुढ़के, 18 महीनों में सबसे बड़ी गिरावट

short by shashank mishra / on Friday, 1 July 2022
केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल, डीज़ल और एविएशन टरबाइन फ्यूल पर निर्यात शुल्क बढ़ाए जाने के बाद शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (आरआईएल), ओएनजीसी और ऑयल इंडिया के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। आरआईएल के शेयर शुरुआती कारोबार में 5% से अधिक लुढ़के जो 18 महीनों में इसकी सबसे बड़ी गिरावट है। वहीं, ओएनजीसी के शेयर करीब 10% तक लुढ़के।