Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ईंधन लीकेज के कारण नासा का 'आर्टेमिस 1' चंद्र मिशन टला

short by शुभम गुप्ता / on Monday, 29 August 2022
नासा के सबसे शक्तिशाली रॉकेट स्पेस लॉन्च सिस्टम (एसएलएस) की मदद से सोमवार को लॉन्च होने वाला 'आर्टेमिस 1' चंद्र मिशन ईंधन लीकेज के कारण टल गया है। नासा ने बताया, "हमारी टीम डेटा जुटाती रहेंगी और हम आपको अगले लॉन्च के प्रयास की जानकारी देते रहेंगे।" इस मिशन का उद्देश्य 2025 तक चंद्रमा पर अंतरिक्षयात्रियों को भेजना है।