Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ईओयू ने बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में दर्ज की 48 पेज की एफआईआर: रिपोर्ट

short by शिव / on Tuesday, 19 March, 2024
'न्यूज़18' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीपीएससी की तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले की जांच कर रही आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने मामले में 48 पन्नों की एफआईआर दर्ज की है। बकौल रिपोर्ट, इस एफआईआर में विशाल कुमार चौरसिया और विशाल कुमार को मुख्य आरोपी बनाते हुए 276 लोगों को नामज़द अभियुक्त बनाया गया है।