ईडी निदेशक राहुल नवीन का कार्यकाल 1 साल बढ़ा, अगस्त 2027 तक संभालेंगे पद
ईडी निदेशक राहुल नवीन का कार्यकाल केंद्र सरकार ने 1 साल के लिए बढ़ा दिया है, अब उनका कार्यकाल 13 अगस्त-2027 तक रहेगा। 1993-बैच के भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी राहुल ने सितंबर 2023 में ईडी निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाला था। अगस्त 2024 में उन्हें नियमित निदेशक नियुक्त किया गया था। यह मंज़ूरी नियुक्तियों संबंधी मंत्रिमंडलीय समिति ने दी है।
read more at Ani News


