ईडी, एनसीबी जैसी केंद्रीय एजेंसियों के सामने महाराष्ट्र नहीं झुकेगा: संजय राउत
शिवसेना सांसद संजय राउत ने गुरुवार को कहा कि महाराष्ट्र प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) जैसी केंद्रीय एजेंसियों के सामने नहीं झुकेगा। उन्होंने कहा, "जिन्होंने हमारे और महाराष्ट्र के खिलाफ युद्ध की घोषणा की है...मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि हम तैयार हैं।" बकौल राउत, "एक समय आएगा जब आपको हमारे सामने...अपने घुटनों के बल झुकना होगा।"
read more at Times Now नवभारत


