Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हेमंत सोरेन

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 1 February, 2024
जेएमएम नेता हेमंत सोरेन ने ईडी द्वारा कथित ज़मीन घोटाला केस में गिरफ्तारी किए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। कोर्ट शुक्रवार को उनकी याचिका पर सुनवाई करेगा और सोरेन के वकील उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ हाईकोर्ट में दायर याचिका वापस लेंगे। सोरेन ने गिरफ्तारी से पहले झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था।