Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ईडी ने आय से अधिक संपत्ति केस में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री विजय भास्कर के आवास पर की छापेमारी

short by खुशी / on Thursday, 21 March, 2024
'पीटीआई' के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री व एआईएडीएमके नेता सी विजय भास्कर के आवास पर छापेमारी की। ईडी ने चेन्नई के एक रियल एस्टेट समूह के परिसरों पर भी छापेमारी की है। भास्कर पर पहले 'गुटखा घोटाले' में सीबीआई द्वारा केस दर्ज किया गया था।
read more at भाषा