ईडी ने चीनी लोन ऐप केस में ₹106 करोड़ की संपत्ति की कुर्क
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कहा कि उसने चीनी लोन ऐप केस में अस्थाई तौर पर ₹106 करोड़ की चल संपत्ति कुर्क की है। ईडी के अधिकारियों के मुताबिक, पेटीएम, रेज़रपे और कैशफ्री जैसे विभिन्न पेमेंट्स गेटवे और कई बैंक खातों के साथ बनाई गईं मर्चेंट आईडी के ज़रिए चीनी नागरिकों द्वारा नियंत्रित कंपनियां मनी लॉन्डरिंग करती हैं।


