Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ईडी ने चीनी लोन ऐप्स के मामले में पेटीएम, रेज़रपे के बेंगलुरु स्थित दफ्तरों में की छापेमारी

short by shashank mishra / on Saturday, 3 September 2022
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) चीनी लोन ऐप्स के केस में पेटीएम, रेज़रपे और कैशफ्री पेमेंट्स के बेंगलुरु स्थित दफ्तरों में छापेमारी कर रहा है। बकौल ईडी, चीनी व्यक्तियों द्वारा नियंत्रित इन कंपनियों के मर्चेंट आईडी और बैंक खातों में जमा ₹17 करोड़ ज़ब्त किए गए हैं। गौरतलब है, ऐसे ऐप्स से लोन लेने वालों ने जबरन वसूली की शिकायतें की थीं।