ईडी ने झारखंड के सीएम सोरेन के 'करीबी सहयोगी' के घर से बरामद कीं दो एके-47 राइफल
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को झारखंड में अवैध खनन मामले में छापेमारी के दौरान बिचौलिए प्रेम प्रकाश के घर से दो एके-47 राइफल बरामद कीं। बकौल रिपोर्ट्स, घर में तिजोरी से दोनों राइफल बरामद हुईं और प्रकाश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बेहद करीबी है। वहीं, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि प्रकाश, झारखंड के दलालों का सरगना है।
read more at हिन्दुस्तान


