ईडी ने दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन को क्यों गिरफ्तार किया है?
ईडी ने दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन को कथित मनी लॉन्डरिंग मामले में गिरफ्तार किया है। बकौल एजेंसी, जैन 2015-16 में कोलकाता की एक कंपनी से हवाला लेन-देन में शामिल थे। इससे पहले सीबीआई ने कहा था कि जैन व उनके परिवार ने 2010-12 में ₹11.78 करोड़ और 2015-16 में ₹4.63 करोड़ की लॉन्डरिंग के लिए 4 फर्ज़ी कंपनी बनाईं।


