ईडी ने पेपर लीक मामले में आरपीएससी के पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा की संपत्तियां कीं ज़ब्त
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने बुधवार को डूंगरपुर में राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा व उनके बेटे की कई संपत्तियां ज़ब्त कर लीं। गौरतलब है कि सेकेंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले के आरोपी कटारा के ठिकानों से सितंबर 2023 में एसीबी ने ₹2 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त की थी।
read more at हिन्दुस्तान


