ईडी ने बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवासन की कंपनी इंडिया सीमेंट्स के परिसरों में मारा छापा
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन के स्वामित्व वाली कंपनी 'इंडिया सीमेंट्स' के चेन्नई (तमिलनाडु) स्थित परिसरों में छापेमारी की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईडी को आशंका है कि कंपनी ने ₹250-₹300 करोड़ के विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) का उल्लंघन किया है। गौरतलब है, एन श्रीनिवासन 'इंडिया सीमेंट्स' के वाइस चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) हैं।
read more at न्यूज़24 हिंदी


