ईडी ने सुपरटेक के खिलाफ मनी लॉन्डरिंग केस में गुरुग्राम में डीएलएफ के परिसरों में मारा छापा
ईडी ने शनिवार को रियल एस्टेट डेवलपर सुपरटेक और इसके प्रमोटर्स के खिलाफ मनी लॉन्डरिंग मामले में गुरुग्राम (हरियाणा) में रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ के परिसरों में छापेमारी की। बकौल खबर, ईडी ने पिछले कुछ दिनों में की गई कार्रवाई के दौरान कुछ दस्तावेज़ बरामद किए हैं। गौरतलब है, सुपरटेक के चेयरमैन आरके अरोड़ा जून में गिरफ्तार किए गए थे।
read more at इंडिया टीवी


