Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ईडी वाले कनपटी पर बंदूक रखकर पूछते हैं- जेल जाना है या बीजेपी में?: सीएम केजरीवाल

short by रौनक राज / on Wednesday, 29 March, 2023
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में कहा है, "ईडी व सीबीआई ने देश के सारे भ्रष्टाचारियों को एक पार्टी (बीजेपी) में इकट्ठा कर दिया है।" उन्होंने कहा, "ईडी व सीबीआई वाले रेड मारने के बाद कनपटी पर बंदूक रखकर पूछते हैं- जेल जाना है या बीजेपी में जाना है?…उन्होंने मनीष (सिसोदिया) की कनपटी पर भी बंदूक रखी थी।"