Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ईपीएफ योगदान में देरी से होने वाले नुकसान की भरपाई नियोक्ता को करनी होगी: सुप्रीम कोर्ट

short by नदीम अनवर / on Thursday, 24 February, 2022
सुप्रीम कोर्ट ने कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) को लेकर दिए गए आदेश में कहा है कि ईपीएफ योगदान में देरी के लिए होने वाले नुकसान की भरपाई नियोक्ता को करनी होगी। बकौल कोर्ट, कर्मचारी भविष्य निधि एवं विविध प्रावधान कानून के तहत, अनिवार्य रूप से पीएफ कटौती कर उसे कर्मचारी के ईपीएफ खाते में जमा कराना नियोक्ता की ज़िम्मेदारी है।