Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ईरान, इराक और सऊदी अरब में पिछले साल दी गई सबसे अधिक फांसी: एमनेस्टी इंटरनैशनल

short by प्रियंका तिवारी / on Tuesday, 8 April, 2025
मानवाधिकार समूह एमनेस्टी इंटरनैशनल ने बताया है कि वर्ष 2024 में दुनिया में कुल 1,518 लोगों को फांसी दी गई है जो पिछले 10 सालों में सबसे अधिक है। बकौल एमनेस्टी इंटरनैशनल, 2024 में सबसे अधिक 91% फांसी तीन देशों ईरान (972), इराक (63) और सऊदी अरब (345) में दी गई जिसकी कुल संख्या 1,380 रही।