Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल ने दक्षिणी इज़रायल के सबसे बड़े अस्पताल को बनाया निशाना

short by खुशी / on Thursday, 19 June, 2025
इज़रायली रक्षा बलों ने X पर बताया है कि ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल ने दक्षिणी इज़रायल के सबसे बड़े अस्पताल को निशाना बनाया है। इज़रायल के विदेश मंत्रालय ने कहा कि बीरशेबा के सोरोका अस्पताल में यहूदियों, मुसलमानों, ईसाइयों व अरब बेडौइन की देखभाल की जा रही थी। बकौल मंत्रालय, इज़रायल अपने लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कार्रवाई जारी रखेगा।
read more at X