Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ईरानी मिसाइल गिरने से इज़रायली खुफिया एजेंसी मोसाद के दफ्तर के बाहर बना विशाल गड्ढा

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday, 2 October, 2024
ईरान द्वारा मंगलवार को इज़रायल पर मिसाइल हमला किए जाने के बाद इज़रायली खुफिया एजेंसी मोसाद के मुख्यालय के पास विशाल गड्ढा बन गया जिसका वीडियो सामने आया है। ईरानी मिसाइल के टकराने से बना गड्ढा 30 फीट गहरा और 50 फीट चौड़ा है। अधिकतर मिसाइलों को इज़रायली डिफेंस सिस्टम्स ने इंटरसेप्ट कर लिया था लेकिन कुछ बच निकली थीं।