Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ईरान को 8 महीने बाद मिला नया रक्षा मंत्री, पहले ही दिन ट्रंप को दे डाली चेतावनी

short by Anuj / on Sunday, 18 October 2026
मेहरदाद अखलाकी रविवार को नए ईरानी रक्षा मंत्री बन गए। उन्होंने अज़ीज़ नसीरज़ादेह की जगह ली जो फरवरी में अमेरिका-इज़राइल संग शुरू हुई जंग के पहले दिन हमले में मारे गए थे। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को चेताते हुए कहा, "एक भी बम गिराया तो...देखना होगा कि उनके कितने सैनिक...इलाके से (शव के रूप में) बाहर निकलते हैं।"