पश्चिम एशिया में अमेरिकी सेना पर ईरान के अचानक बैलिस्टिक मिसाइल हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने 'लड़ाई खत्म करो' कैप्शन के साथ वीडियो शेयर किया है। हमले ट्रंप और इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मुलाकात के कुछ घंटों बाद हुए। बकौल अमेरिका, ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों को अमेरिकी वायु रक्षा प्रणालियों ने हवा में नष्ट कर दिया।