ईरान ने किया इज़रायल के साथ सीज़फायर का उल्लंघन करने का खंडन
ईरानी स्टेट मीडिया के मुताबिक, ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ अब्दुलरहीम मोसावी ने बीते कुछ घंटों में इज़रायल की ओर कोई भी मिसाइल दागे जाने का खंडन किया है। दरअसल, ईरान और इज़रायल के बीच सीज़फायर होने के बाद उत्तरी इज़रायल में सायरन बजे थे और इज़रायली सेना ने कहा था कि ईरान ने हमला किया है।
read more at Reuters


