Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ईरान युद्ध के बीच ईंधन संकट को देखते हुए श्रीलंका ने बुधवार को घोषित किया सार्वजनिक अवकाश

short by पंकज कसरादे / on Monday, 16 March, 2026
ईरान युद्ध के बीच संभावित ईंधन संकट को देखते हुए श्रीलंका ने चार दिन का कार्य सप्ताह घोषित किया है। पीटीआई के मुताबिक, आवश्यक सेवाओं के आयुक्त प्रबथ चंद्रकीर्ति ने कहा, "18 मार्च से हर बुधवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का फैसला किया गया है।" यह नियम सरकारी कर्मचारियों, सरकारी स्कूलों, विश्वविद्यालयों और अदालतों पर लागू होगा।
read more at Moneycontrol