ईरान से युद्ध के दौरान अमेरिका ने प्रतिदिन $1 बिलियन के हथियार किए इस्तेमाल
अमेरिका ने ईरान के साथ सीज़फायर की घोषणा से पहले युद्ध में रोज़ाना लगभग $1 बिलियन (₹9,400-करोड़) के हथियार इस्तेमाल किए। हालांकि, वाइट हाउस ने युद्ध के कुल खर्च की अनुमानित लागत जारी नहीं की है लेकिन स्वतंत्र समूहों की मानें तो खर्च $28-35 बिलियन के बीच रहा। युद्ध के दौरान अमेरिका ने पैट्रियट, टॉमहॉक समेत अन्य महंगी मिसाइलें दागीं।
read more at Inshorts


