Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ईरान के सरकारी टीवी ने हमले के बाद 'इज़रायलियों को भागते' दिखाने वाला 'गलत' वीडियो किया शेयर

short by उमंग शुक्ला / on Tuesday, 16 April, 2024
ईरान के सरकारी टीवी ने लोगों के इधर-उधर भागने का एक वीडियो शेयर कर दावा किया है कि जब इज़रायल पर मिसाइल-ड्रोन से हमला किया गया तब इज़रायली लोग घबरा गए थे। बीबीसी के एक फैक्ट-चेकर ने कहा, "यह वीडियो अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स का है और वीडियो में दिख रहे लोग सिंगर लुईस टॉमलिंसन के फैन्स हैं।"
read more at Hindustan Times