Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ईरान ने इराक में इज़रायल की 'जासूसी एजेंसी के मुख्यालय' पर मिसाइल से किया हमला

short by अभिजात कांडपाल / on Tuesday, 16 January, 2024
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने इराक के कुर्दिस्तान में इज़रायल की 'जासूसी एजेंसी के मुख्यालय' पर मिसाइल से हमला करने का दावा किया है। बकौल कॉर्प्स, हमले ईरान विरोधी संगठनों के ठिकानों को टारगेट कर किए गए। इराक की कुर्दिस्तान सुरक्षा परिषद के मुताबिक, हमले में 4 लोगों की मौत हुई है और 6 लोग घायल हुए हैं।
read more at ABP न्यूज़