ईरान ने एनएसए डोभाल के समक्ष पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी का मुद्दा उठाने का बयान लिया वापस
ईरान ने अपना वह बयान वापस ले लिया है जिसमें उसने कहा था कि विदेश मंत्री हुसैन आमिर अब्दुल्लाहियान ने एनएसए अजीत डोभाल संग मुलाकात में पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणियों का मुद्दा उठाया है। इसमें डोभाल द्वारा कार्रवाई के आश्वासन की बात भी थी। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि ईरान के बयान को हटा दिया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


