Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ईरान में राष्ट्रपति के चुनाव के लिए 6 उम्मीदवारों को मिली मंज़ूरी, अहमदीनेजाद को रोका गया

short by मनीष झा / on Sunday, 9 June, 2024
ईरान की संरक्षक परिषद ने 28 जून को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में भाग लेने के लिए 6 उम्मीदवारों को मंज़ूरी दे दी है। वहीं, परिषद ने ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद को राष्ट्रपति चुनाव लड़ने से रोक दिया है। गौरतलब है, हेलीकॉप्टर दुर्घटना में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के निधन के बाद ईरान में चुनाव कराए जाएंगे।
read more at भाषा