Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ईरान में हिजाब विरोधी प्रदर्शन को लेकर अरेस्ट ऑस्कर विनिंग फिल्म की ऐक्ट्रेस जेल से रिहा

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 5 January, 2023
ईरान में हिजाब और सरकार विरोधी प्रदर्शनों का समर्थन करने को लेकर गिरफ्तार हुईं ऐक्ट्रेस तरानेह अलीदूस्ती बुधवार को जेल से रिहा हो गईं। अलीदूस्ती करीब 3 हफ्ते के बाद जेल से बाहर आई हैं। अलीदूस्ती 2016 की ऑस्कर विजेता फिल्म 'द सेल्समैन' का हिस्सा थीं। जेल से रिहा होने के बाद अलीदूस्ती की एक तस्वीर भी सामने आई है।