Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ईरान समेत 8 देशों ने बकाया भुगतान न होने के चलते यूएन में खोया मत का अधिकार

short by अंकिता ठाकुर / on Thursday, 13 January 2022
संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेश ने मंगलवार को बताया कि कुल 8 देशों ने बकाया भुगतान नहीं करने पर संयुक्त राष्ट्र में मतदान का अधिकार खो दिया है। इन देशों में ईरान, सूडान, वेनेज़ुएला, ऐंटीगा-बारबुडा, कॉन्गो, गिनी, पापुआ न्यू गिनी और वनुआतु शामिल हैं। ईरान को $18 मिलियन (₹1.36 अरब) राशि का भुगतान करना है।
read more at DW