Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ईरानी कप में दोहरा शतक जड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने यशस्वी जायसवाल

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Wednesday, 1 March, 2023
ग्वालियर में खेले जा रहे ईरानी कप मैच के पहले दिन बुधवार को मध्य प्रदेश के खिलाफ शेष भारत की ओर से खेलते हुए यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक जड़ा। 21-वर्षीय जायसवाल इस कप के इतिहास में दोहरा शतक जड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने हैं। उन्होंने 213(259) रन बनाए जबकि अभिमन्यु ईश्वरन ने 154(240) रनों की पारी खेली।