Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ईरानी राष्ट्रपति रईसी की मौत में मोसाद का हाथ होने के दावों का इज़रायल ने किया खंडन

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday, 21 May, 2024
एक इज़रायली अधिकारी ने ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलीकॉप्टर हादसे में निधन होने में इज़रायली खुफिया एजेंसी मोसाद का हाथ होने के दावों को लेकर रॉयटर्स से कहा है कि इसमें इज़रायल का कोई हाथ नहीं है। सोशल मीडिया पर ये दावे किए जा रहे हैं। हालांकि, ईरान ने आधिकारिक तौर पर ऐसा कोई दावा नहीं किया है।