ई-वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए उनकी खरीद पर सब्सिडी देगी हरियाणा सरकार
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को बताया कि राज्य सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए उनकी खरीद पर सब्सिडी देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री खट्टर ने सचिवालय में बुधवार को ई-वाहन जागरूकता प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग वाहनों को अपने दर्जे का प्रतीक समझते हैं।
read more at भाषा


