ईवीएम को लेकर दायर याचिकाओं को अदालतें 40 बार खारिज कर चुकी हैं: चुनाव आयोग
चुनाव आयोग के अधिकारियों ने कहा है कि ईवीएम को लेकर दायर याचिकाओं को अदालतें करीब 40 बार खारिज कर चुकी हैं। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को ईवीएम के वोटों का वीवीपैट की सभी पर्चियों से मिलान कराने की मांग वाली याचिकाएं खारिज कर दीं। अधिकारियों ने सीईसी राजीव कुमार की टिप्पणी का हवाला दिया कि ईवीएम 100% सुरक्षित हैं।


