ईवीएम लाने-ले जाने पर विवाद के बाद वाराणसी के एडीएम को नोडल प्रभारी पद से हटाया गया
ज़िलाधिकारी (वाराणसी) कौशल राज शर्मा ने प्रशिक्षण वाली ईवीएम को लाने-ले जाने में नियमों के उल्लंघन पर एडीएम एन.के. सिंह को ईवीएम नोडल प्रभारी के कार्य से अवमुक्त कर दिया है। बकौल आदेश, राजनीतिक दलों से मूवमेंट प्लान शेयर करने के बाद ईवीएम को ले जाया जाना था लेकिन दलों को सूचित न करने से भ्रम की स्थिति पैदा हुई।
read more at हिन्दुस्तान


