ईशा अंबानी व आनंद पीरामल बने जुड़वां बच्चों के माता-पिता
पीरामल और अंबानी परिवार ने आधिकारिक बयान में बताया है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और उनके पति आनंद पीरामल शनिवार को जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। बयान के अनुसार, ईशा व उनके दोनों बच्चे स्वस्थ हैं। बकौल बयान, ईशा की बेटी का नाम आदिया और बेटे का नाम कृष्णा रखा गया है।
read more at ABP न्यूज़


