ईशा देओल ने पति से अलग होने की घोषणा के बाद शेयर किया पहला पोस्ट, कहा- सुबह ज़रूर होगी
ऐक्ट्रेस ईशा देओल ने अपने पति भरत तख्तानी से अलग होने की घोषणा करने के कुछ दिनों बाद गुरुवार को इंस्टाग्राम पर पहला पोस्ट किया है। उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर कर लिखा, "रात चाहे कितनी भी घनी क्यों न हो...सुबह ज़रूर होगी।" उन्होंने अपने पोस्ट में 'सनशाइन', 'सनराइज़' और 'ग्रैटिट्यूड' जैसे हैशटैग भी जोड़े हैं।
read more at न्यूज़24 हिंदी


