ईसी ने जारी किया लोकसभा चुनाव के छठे चरण का डेटा, महिला मतदाताओं ने डाले अधिक वोट
चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण का फाइनल डेटा जारी किया है जिसमें महिला मतदाताओं ने पुरुषों के मुकाबले अधिक मतदान किया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, छठे चरण में 61.95% पुरुष मतदाता जबकि 64.95% महिला मतदाताओं ने वोटिंग में हिस्सा लिया है। वहीं, इस दौरान 18.67% थर्ड जेंडर मतदाताओं ने भी पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान किया है।
read more at Hindustan Times


