ई-स्कूटर, इलेक्ट्रिक बसों के बाद जल्द ही इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर व ट्रक लॉन्च करूंगा: गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को पुणे में कहा, "इथेनॉल, मेथनॉल जैसे वैकल्पिक ईंधन भविष्य हैं।" उन्होंने कहा, "3 साल पहले जब ई-व्हीकल की बात करता था तो लोग मुझसे सवाल करते थे। अब देखो ई-व्हीकल की कितनी मांग है।" उन्होंने कहा, "ई-स्कूटर, इलेक्ट्रिक कारों व बसों के बाद, मैं जल्द ही इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर और ट्रक भी लॉन्च करूंगा।"
read more at ABP न्यूज़


