उ. कोरिया द्वारा जापान के ऊपर से मिसाइल दागे जाने के बाद यूएस, द. कोरिया ने दागीं 4 मिसाइलें
उत्तर कोरिया द्वारा मंगलवार को जापान के ऊपर से बैलिस्टिक मिसाइल दागे जाने के बाद अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने समुद्र में 4 मिसाइलें दागी हैं। दक्षिण कोरियाई जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा कि आर्मी टैक्टिकल मिसाइल सिस्टम (एटीएसीएमएस) मिसाइलों ने मॉक टारगेट्स को निशाना बनाया। दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया के लॉन्च को 'उकसावे' वाला कदम बताया था।
read more at Reuters


