Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उज्जैन में बना डमरू बजाने का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1500 लोगों ने दी एकसाथ प्रस्तुति

short by अपर्णा कुमारी / on Tuesday, 6 August, 2024
उज्जैन (मध्य प्रदेश) में सावन के तीसरे सोमवार के दिन 1500 लोगों ने एकसाथ डमरू बजाकर गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। उज्जैन ने न्यूयॉर्क में बनाए गए 488 डमरू बजाने के रिकॉर्ड को तोड़ा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बधाई देते हुए X पर लिखा, "गूंज उठी धरती, गूंज उठा आसमान...1500 डमरूओं के नाद से अवंतिका नगरी ने रचा विश्व कीर्तिमान।"