Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उज़्बेकिस्तान में 18 बच्चों की मौत के मामले में नोएडा की दवा कंपनी के 3 अधिकारी गिरफ्तार

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Friday, 3 March, 2023
नोएडा (उत्तर प्रदेश) स्थित फार्मा कंपनी 'मेरियन बायोटेक' का कफ सिरप पीने से उज़्बेकिस्तान में दिसंबर 2022 में कथित तौर पर 18 बच्चों की मौत के मामले में कंपनी के 3 अधिकारी गिरफ्तार किए गए हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन के ड्रग इंस्पेक्टर की शिकायत पर कंपनी के दो निदेशकों समेत 5 अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी।