उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति को बीते एक साल में मिला ₹81 करोड़ का दान
उज्जैन (मध्य प्रदेश) के महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक गणेश धाकड़ ने बताया है कि 1 सितंबर, 2021-15 सितंबर, 2022 तक विभिन्न स्त्रोतों से रिकॉर्ड ₹81 करोड़ का दान मिला है। बकौल धाकड़, इनमें दान पेटियों से प्राप्त ₹53.30 करोड़, प्रसाद की बिक्री से मिले ₹27.25 करोड़ व धर्मशाला से प्राप्त ₹45.25 लाख की आय शामिल हैं।
read more at दि प्रिंट


