उड़ानों में व हवाईअड्डों पर भारतीय संगीत बजाने पर करें गौर: एयरलाइन्स व हवाईअड्डों से सरकार
नागर विमानन मंत्रालय ने एयरलाइन्स व हवाईअड्डों से उड़ानों व हवाईअड्डा परिसरों में भारतीय संगीत बजाने पर गौर करने को कहा है। मंत्रालय ने कहा, "भारतीय एयरलाइन्स कभी-कभार ही उड़ानों में भारतीय संगीत बजाती हैं जबकि हमारे संगीत के साथ समृद्ध विरासत व संस्कृति जुड़ी है जो इस पर गर्व करने के लिए कई वजहों में से एक है।"
read more at ABP न्यूज़


