उत्तर कोरिया ने समुद्र की ओर दागी संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल
दक्षिण कोरिया और अमेरिका में सैन्य अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने शनिवार को समुद्र की ओर एक संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल दागी। दक्षिण कोरिया और जापान ने इसकी पुष्टि की है। जापानी ब्रॉडकास्टर एनएचके ने रक्षा मंत्रालय के सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि यह जापान के एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक ज़ोन से बाहर गिरा है।
read more at Times Now नवभारत


