Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति भवन परिसर में फिर गिराए कचरे से भरे गुब्बारे

short by विप्रांशु पंत / on Thursday, 24 October, 2024
दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति यून सुक-योल की ​सिक्योरिटी सर्विस ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन परिसर में उत्तर कोरिया द्वारा कचरे से भरे गुब्बारे गिराए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि इनमें कोई खतरनाक वस्तु नहीं थी। बकौल रिपोर्ट्स, इनमें राष्ट्रपति और उनकी पत्नी किम कियोन की आलोचना वाले पर्चे थे। दरअसल, जुलाई में भी उ.कोरिया ने ऐसे गुब्बारे गिराए थे।
read more at भाषा